You are currently viewing क्यूट

क्यूट

कानों में इयरप्लग लगाये पता नही क्या सुन रहा है,
हम लोगों की तरफ़ देख भी नही रहा |
हद दर्ज़े का क्यूट है यार |
काश ऐसा कोई बॉयफ्रेंड मुझे मिल जाये, लाइफ़ सेट हो जायेगी |
मेट्रो में खडी दोनों आपस में बतिया रहीं थीं ,ये बातें ;

तभी अचानक से मेट्रो में झटका लगा और
उनमें से एक उस लड़के से जा टकराई
संभलते हुए सॉरी बोलने ही वाली थी कि
लड़का कहता है – कोई बात नही मैं ठीक हूँ,

लड़के का उल्टा जवाब सुनकर दोनों जोरों से हँसने लगीं |
लड़का भी दूर खड़ा ; उन्हें देख मुस्कुराने लगा |

अगला मेट्रो स्टेशन आने वाला था तभी
लड़का पास आया और बोला –
हँसते हुए अच्छी लगती हैं आप और
मुझे क्यूट कहने के लिए बहुत बड़ा थैंक यू |

ये बात सुनकर दोनों की हँसी तो बंद हो गई
लेकिन उनमें से एक का दिल ताउम्र के लिए मुस्कुरा बैठा |

 – सुलभ सिंह